असम सरकार ने छात्रों के प्रदर्शन के समग्र मूल्‍यांकन के लिए ‘गुणोत्‍सव 2024’ शुरू किया

असम सरकार ने राज्‍य के 35 जिलों के 43 हजार से अधिक सरकारी स्‍कूलों के करीब 40 लाख छात्रों के प्रदर्शन के समग्र मूल्‍यांकन के लिए ‘गुणोत्‍सव 2024’ शुरू किया है। राज्‍य के सभी प्राथमिक और माध्‍यमिक स्‍कूलों में शुरू की गई इस मूल्‍यांकन प्रक्रिया के लिए 18 हजार से अधिक बाहरी मूल्‍यांकनकत्ताओं की सेवा ली जाएगी।

मूल्‍यांकनकत्ताओं में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री, विधायक, मुख्‍य सचिव, कॉलेज शिक्षक और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। स्‍कूलों में यह मूल्‍यांकन प्रक्रिया तीन चरणों में आठ फरवरी तक चलेगी। इस प्रक्रिया से स्‍कूलों में जबावदेही बढेगी और शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार आएगा।

Related posts

Leave a Comment