असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने देवरी स्वायत्त परिषद चुनावों में अधिकांश सीटों पर जीत हासिल की है। 22 सदस्यों वाली इस परिषद में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 12 सीटें जीती हैं। भाजपा को सत्ता बनाए रखने के लिए केवल एक उम्मीदवार के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस को दो, जबकि जिमोछाया पीपुल्स पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों को आठ सीटें मिली हैं। राज्य के सात जिलों में देवरी स्वायत्त परिषद के लिए कुल 75 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट कर जनादेश के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और सहयोगी दलों की जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना से प्रेरित सरकार में जनता के विश्वास को फिर से मजबूत किया है।
Related posts
लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार का नाम नहीं
लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार का...
आज का मौसम: IMD का अलर्ट, 23 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के आसार
आज का मौसम: IMD का अलर्ट, 23 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; कई इलाकों में...
SAMS Odisha +2 First Merit List 2026 जारी, जानें कैसे करें चेक और एडमिशन की जरूरी तारीखें
SAMS Odisha +2 First Merit List 2026 जारी, जानें कैसे करें चेक और एडमिशन की जरूरी...