असम के 18 जिलों में बाढ़ से 444 गांव प्रभावित, 4,741 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान

असम के 18 जिलों में बाढ़ से 444 गांव प्रभावित, 4,741 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान

असम के 18 जिलों में बाढ से 444 गांव प्रभावित हुए हैं और राज्‍य 4 हजार 741 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए बृहस्‍पतिवार तक असम के कई जिलों में तेज से अत्‍यधिक तेज बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ का तीस हजार से अधिक लोगों पर असर पड़ा है और कई जिलों में तटबंध, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 25 राहत शिविर खोले हैं तथा बचाव और राहत के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल तैनात किये हैं।

Related posts

Leave a Comment