असम और मिजोरम के मुख्‍यमंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्‍व सरमा और मिजोरम के मुख्‍यमंत्री जोरमथंगा ने कल नई दिल्‍ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों मुख्‍यमंत्रियों ने अपनी सीमाओं पर शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्‍प दोहराया। हेमंत बिस्‍व सरमा ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि दोनों राज्‍य बातचीत के जरिए सीमा विवाद के समाधान के लिए समितियां गठित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि समय-समय पर मुख्‍यमंत्री स्‍तर की बैठकें भी होंगी। दोनों मुख्‍यमंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह को उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया।

Related posts

Leave a Comment