अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की आज बैठक हुई जिसमें भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। न्यास के सदस्यों ने मॉनसून के दौरान राम मंदिर निर्माण के लिए आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक में चंदे के रूप में मिली राशि और गांवों से किये गये सम्पर्क जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। न्यास के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा कल दो दिन के दौरे पर अयोध्या पहुंचे थे।
श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय ने बैठक के बाद बताया कि न्यास ने इस वर्ष अक्तूबर तक नींव भरने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। श्री राय ने राम मन्दिर के लिए भूमि खरीदने में धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किया है और इन्हें गुमराह करने वाला तथा राजनीति से प्रेरित बताया है।