अमेरिकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष सिंगल्स फाइनल में आज स्पेन के कार्लोस अलकाराज़ (Carloz Alcaraz) का मुकाबला नॉर्वे के कैस्पर रूड (Casper Ruud) से होगा। दोनों ही खिलाडि़यों का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताबी मुकाबला है और इस प्रतियोगिता का विजेता एटीपी रैंकिंग में विश्व का नम्बर एक खिलाड़ी बन जाएगा।
कल, महिला सिंगल्स के फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की ईगा श्वांतिक (Iga Swiatek) ने ट्यूनिशिया की अनस जाबिर (Ons Jabeur) को 6-2, 7-6 से हराकर महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया। अमरीकी ओपन का खिताब जीतने वाली श्वांतिक (Swiatek) पॉलैंड की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
महिला डबल्स के फाइनल में अमरीका की कैटी मैक्नैली (Caty McNally) और टेलर टाउनसेंड (Taylor Townsend) की जोड़ी का मुकाबला चेक गणराज्य की बरबरा क्रेचिकोवा (Barbora Krejcikova) और कैतेजिना सिनियाकोवा (Katerina Siniakova) से होगा।
मिक्स्ड डबल्स में ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म सैंडर्स (Storm Sanders) और जॉन पीयर्स (John Peers) की जोड़ी ने बैल्जियम की क्रिस्टेन फ्लिपकेंस (Kirsten Flipkens) और एदु वाहो येवास्लाव (Edouard Roger-Vasselin) की जोड़ी को 4-6, 6-4, 10-7 से हराकर खिताब जीता। पिछले 21 वर्षों में किसी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने पहली बार अमरीकी ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता है।