अमेरिका की एक अदालत ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी, पाकिस्तानी मूल के कनाडा के तहव्वुर राणा के प्रर्त्यपण की अनुमति दे दी है। कैलिफोर्निया जिला अदालत के न्यायाधीश ने राणा के प्रत्यर्पण के लिए भारत का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। राणा को 2008 में मुंबई आतंकी हमले में उसकी भूमिका को लेकर भारत के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया था। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों समेत 160 से अधिक लोग मारे गए थे।
अमेरिकी अदालत ने 26/11 मुम्बई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने की मंजूरी दी