अमेरिका में दिवाली को सरकारी छुट्टी घोषित करने का विधेयक पेश

अमेरिका में दिवाली को सरकारी छुट्टी घोषित करने का विधेयक पेश

अमेरिकी संसद के एक प्रमुख सदस्य ग्रेस मेंग ने अमेरिका में दिवाली को सरकारी छुट्टी घोषित करने का विधेयक पेश किया है। अमेरिका में, कई समुदायों ने इस विधेयक का स्वागत किया है। ग्रेस मेंग ने प्रतिनिधि-सभा में विधेयक पेश करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका सहित दुनिया भर में करोड़ों लोगों के लिए दीपावली बहुत मायने रखती है।

अमेरिकी सदन से पारित होने पर प्रकाश-पर्व, अमेरिका सरकार से मान्यता प्राप्त 12वां अवकाश दिवस होगा। हाल ही में, अमेरिका के पेन्सिलवेनिया की सीनेट में, राज्य में दिवाली को छुट्टी घोषित करने का विधेयक पारित हुआ है।

Related posts

Leave a Comment