अमेरिका ने स्वच्छ ऊर्जा की लगभग असीमित आपूर्ति का वादा पूरा करने के लिए परमाणु ऊर्जा प्रक्रिया में विशेष सफलता हासिल की है। इससे जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में भी मदद मिलेगी। अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने कहा है कि कैलिफोर्निया में लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी के शोधकर्ताओं ने पहली बार परमाणु फ्यूजन के लिए इस्तेमाल की गई ऊर्जा से अधिक ऊर्जा उत्पादित की। व्हाइट हाउस की विज्ञान सलाहकार आरती प्रभाकर ने कहा कि यह इंजीनियरिंग चमत्कार का एक अद्भुत उदाहरण है।
अमेरिका ने स्वच्छ और किफायती ऊर्जा के लिए परमाणु ऊर्जा प्रक्रिया में ऐतिहासिक सफलता हासिल की