अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से 10 हजार से अधिक लोगों को बाहर निकाला है। एक वक्तव्य में व्हाइट हाऊस के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 28 अमरीकी सैन्य उड़ानों से काबुल से 10,400 लोगों को लाया गया। इस महीने की 14 तारीख से अब तक अमेरिका लगभग 37 हजार लोगों को अफगानिस्तान से बाहर लाया है। जुलाई के अंत तक करीब 42 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया गया। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि गठबंधन के 61 विमानों से करीब 5,900 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया कि अमेरिकी सैनिकों की देखरेख में काबुल हवाई अड्डे से लोगों को लाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...