अमेरिका ने भारत की टीका निर्माण क्षमता की सराहना की है। व्हाइट हाउस में कोविड मामलों के समन्वयक आशीष झा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारत दुनिया में टीकों का प्रमुख निर्यातक है और भारत की टीका निर्माण क्षमता अतुल्य है। कोविड से निपटने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।
भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 219 करो़ड 57 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में 96 हज़ार से अधिक टीके लगाये गये। इसी दौरान आठ सौ 30 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस समय 21 हज़ार 607 लोगों का इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव सात-सात प्रतिशत है।