अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने स्‍वीकार किया कि अधिक टैरिफ लगाने से भारत के साथ संबंधों में तनाव पैदा हुआ

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने स्‍वीकार किया कि अधिक टैरिफ लगाने से भारत के साथ संबंधों में तनाव पैदा हुआ

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि रूस से तेल की खरीद के लिए भारत पर अत्‍यधिक शुल्क लगाने से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। लेकिन उन्होंने दोनों देशों के बीच जारी व्यापार वार्ताओं पर सकारात्‍मक रुख अपनाया। एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाना अमेरिका के लिए कठिन बात थी।

इस बीच, भारत में अमेरिका के राजदूत पद के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा नामित सर्जियो गोर ने बृहस्‍पत‍िवार को सीनेट में भारत को एक महत्‍वपूर्ण साझेदार बताया। सर्जियो गोर ने रक्षा और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने का भी वादा किया। उन्‍होंने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते के निकट हैं।

Related posts