अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन स्थिति पर चर्चा के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने कल यूक्रेन मुद्दे पर रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। व्‍हाइट हाउस से जारी बयान के अनुसार, जो. बाइडेन ने यूक्रेन सीमा पर रूस के सैन्‍य जमावड़े का मुद्दा उठाया। जो. बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला एक त्रासदी होगी और इससे रूस की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

उधर, रूस ने कहा है कि अमरीका और उसके मित्र देशों के उन्‍माद के कारण यह स्थिति पैदा हुई है और व्लादिमीर पुतिन ने बातचीत में जो. बाइडेन से कहा कि अमेरिका ने रूस की सुरक्षा चिंताओं पर ध्‍यान नहीं दिया है। फिर भी दोनों नेता बातचीत जारी रखेंगे।

Related posts

Leave a Comment