अमेरिका में सरकार की ऋण सीमा 31 ट्रिलियन से बढाने के मुद्दे पर राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी संसद के अध्यक्ष तथा रिपब्लिकन पार्टी के केबिन मैकार्थी के बीच सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इस मुद्दे पर दोनों के बीच कई महीनों से गतिरोध बना हुआ था। इस समझौते से देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर होने से बचाया जा सकेगा, हालांकि अभी इस सहमति पर कांग्रेस की मंजूरी मिलनी बाकी है। अमेरिकी वित्त विभाग ने आगाह किया था कि ऋण सीमा पांच जून तक न बढाये जाने पर वित्तीय अस्थिरता पैदा हो सकती है।
राष्ट्रपति बाइडन ने इस समझौते को एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उधर, मैकार्थी ने कहा है कि यह समझौता अमेरिकी जनता के हित में है, लेकिन इसे कार्यरूप देने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।