अमेरिका के न्यूयॉर्क में हरलेन में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक की आग हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान फाजिल खान के रूप में हुई है। न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास में इस बारे में सोशल मीडिया पोस्ट पर जानकारी दी।
न्यूयॉर्क के अग्नि विभाग के अनुसार शुक्रवार को हरलेम अपार्टमेंट की इमारत में लीथियम आयन बैटरी के कारण ये दुर्घटना हुई। दुर्घटना में 17 अन्य घायल भी हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार 18 लोगों को बचाया गया। 12 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। विभाग के अनुसार वर्ष 2023 में न्यूयॉर्क में लीथियम आयन बैटरी के कारण 267 आग की दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 18 लोगों की मौत हुई और 150 अन्य घायल हुए थे।
