अमरीका के उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस भारत की चार दिन की यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। यह जे.डी. वेंस की पहली भारत यात्रा होगी। जे.डी. वेंस कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे। वे जयपुर और आगरा भी जाएंगे। दोनों देश आपसी संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोनों पक्ष प्रधानमंत्री मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान इस वर्ष 13 फरवरी को जारी भारत-अमेरिका संयुक्त बयान पर अमल पर समीक्षा भी करेंगे। दोनों देश आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विमर्श करेंगे।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की चार दिवसीय यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचेंगे
