अमेरिका और कनाडा के बीच अनधिकृत सीमा से शरणार्थियों को हटाने के बारे में एक समझौता हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज इस समझौते की घोषणा कर सकते हैं। इससे सीमा के दोनों ओर के अधिकारियों को किसी भी दिशा में जाने वाले शरणार्थियों को वापस लौटाने की अनुमति मिल जाएगी। यह कदम न्यूयॉर्क राज्य और क्यूबेक प्रांत के बीच एक अनधिकृत क्रॉसिंग, रोक्सहैम रोड पर प्रवासियों का आवागमन सीमित करने के प्रयासों का हिस्सा है। इस समझौते के माध्यम से दोनों देशों के बीच 2004 में हुए समझौते में एक संशोधन किया गया है जिसके जरिए प्रवासियों को पहले सुरक्षित देश अमेरिका या कनाडा में शरण लेने की आवश्यकता होती है।
Related posts
Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका
Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO इस...
Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय
Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं आई...
Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह
Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में Karolína...