अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन में युद्ध को समाप्‍त करने के लिए शांति समझौता करने पर संदेह व्‍यक्‍त किया

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में युद्ध को समाप्‍त करने के लिए शांति समझौता करने पर संदेह व्‍यक्‍त किया है। वेटिकन में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भाग लेने और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से संक्षिप्त मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही। राष्ट्रपति ट्रम्प ने पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रपति पुतिन द्वारा नागरिक क्षेत्रों, शहरों और कस्बों में मिसाइल दागने का कोई कारण नहीं था।

रूस ने पहली बार पुष्टि की है कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को यूक्रेन के विरूद्ध युद्ध में मास्को के साथ लड़ने के लिए तैनात किया गया है। रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर संधि के अनुरूप कुर्स्क सीमा क्षेत्र में उत्तर कोरियाई लड़ाकों की भूमिका को स्वीकार किया। हालांकि, उत्तर कोरिया ने अपनी सेना भेजने की पुष्टि नहीं की है।

Related posts

Leave a Comment