अमरीका और ब्रिटेन ने यमन में ईरान समर्थित हौसी आतंकी गुट के खिलाफ व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। यह कार्रवाई लाल सागर से होकर गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर आतंकी गुट के लगातार हमलों के बाद की गई है। अमरीका और ब्रिटेन की सैन्य कार्रवाई राजधानी सना और लाल सागर में हौसी के गढ हुदायदाह बंदरगाह सहित 12 ठिकानों पर किए गए। अमरीकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने एक वक्तव्य में हमलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमले अमरीकी रक्षा बलों ने ब्रिटेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा और नीदरलैंड के सहयोग से किए हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी कहा कि आत्मरक्षा के लिए ये हमले जरूरी हैं।
अमरीका और ब्रिटेन ने यमन में ईरान समर्थित हौसी आतंकी गुट के खिलाफ व्यापक हमले शुरू किये
