अफगानिस्तान में बैंक प्रणाली कथित रूप से ध्वस्त होने के कगार पर है। अफगानिस्तान इस्लामी बैंक के कार्यकारी अधिकारी सैयद मूसा कलीम अल-फलाही ने कहा है कि देश का वित्तीय उद्योग संकटग्रस्त है जिससे उपभोक्ताओं में बेचैनी है। श्री अल-फलाही ने काबुल में कहा कि बैंकों से केवल निकासी हो रही है और अधिकांश बैंक काम नहीं कर रहे हैं। अगस्त माह में तालिबान द्वारा नियंत्रण में आने से पहले अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था अस्थिर थी।
विश्व बैंक के अनुसार मुख्य रूप से अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था विदेशी अनुदान पर निर्भर थी और सकल घरेलू उत्पाद का 40 प्रतिशत हिस्सा विदेशी सहायता के रूप में आता था।