अपराध तथा साइबर सुरक्षा पर जी-20 सम्मेलन आज हरियाणा के गुरुग्राम में शुरू होगा। सम्मेलन विशेष रूप से साइबर सुरक्षा और उससे जुड़े मुद्दों पर केंद्रित होगा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। सम्मेलन कल समाप्त होगा। समापन समारोह को केंद्रीय इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार अमित शाह देश के सात प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों से साइबर वॉलिंटियर दल को रवाना करेंगे। विशेष रूप से चिन्हित ये वॉलिंटियर समाज में साइबर जागरूकता पैदा करने का काम करेंगे तथा नुकसानदायक सामग्री की पहचान करेंगे और साइबर व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी सहयोग देंगे। अमित शाह एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे और सम्मेलन का पहचान चिन्ह जारी करेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...