सरकार देश में बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी पेंशन लागू करने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत आने वाले कर्मचारी बेरोजगारी भत्ते के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि दो बेरोजगारी भत्ता योजनाएं- अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना और राजीव गांधी श्रमिक कल्याण योजना है। ईएसआईसी ने पहली जुलाई 2018 से अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को प्रायोगिक तौर पर दो साल की अवधि के लिए शुरू किया था,जो बेरोजगार हो गए बीमित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के लिए है। इस योजना की अवधि 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...