अगले महीने से शुरू होने वाली चौथी तिमाही में वैक्‍सीन मैत्री फिर शुरू होगी

अगले महीने से शुरू होने वाली चौथी तिमाही में वैक्‍सीन मैत्री फिर शुरू होगी

अगले महीने से वैक्‍सीन मैत्री फिर शुरू

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि अगले महीने से शुरू होने वाली चौथी तिमाही में वैक्‍सीन मैत्री फिर शुरू की जाएगी। उन्‍होंने संवाददाताओं को बताया कि भारत वसुधैव कुटुम्‍बकम की अपनी अवधारणा के अनुरूप, को-वैक्‍स के लिए अपनी प्रतिबद्धता निभाने के लिए वैक्‍सीन मैत्री के अंतर्गत इनका निर्यात फिर शुरू करेगा। उन्‍होंने बताया कि वैक्‍सीन की अतिरिक्‍त आपूर्ति का इस्‍तेमाल, कोविड महामारी से मिलकर निपटने की, विश्‍व के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

को-वैक्‍स कार्यक्रम- महामारी, तैयारी, नवाचार के लिए गठबंधन-गावी और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के सह-नेतृत्‍व से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य कोविड रोधी टीकों के विकास और उत्‍पादन को बढावा देना है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने भारत में कोविड टीकों के देश में अनुसंधान और उत्‍पादन के महत्‍व का उल्‍लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अथक प्रयासों से भारत, इस दिशा में निरंतर आगे बढ रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत का टीकाकरण कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है और यह तेजी से आगे बढ रहा है। मनसुख मांडविया ने कहा कि 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किए जाने के बाद, भारत ने चार से अधिक बार प्रतिदिन एक करोड से अधि‍क टीके लगाए हैं। आगामी महीनों में टीकों के उत्‍पादन के बारे में उन्‍होंने कहा कि अक्‍टूबर में तीस करोड से अधिक और अगली तिमाही में 100 करोड से अधिक टीकों का उत्‍पादन किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment