केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में समुद्री उत्पाद निर्यात 50 हजार करोड़ रूपये से एक लाख करोड़ रुपये तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आज कोच्चि में संवाददताओं से बातचीत में पीयूष गोयल ने कहा कि यह लक्ष्य मछली पकड़ने, गुणवत्ता और विविधता सुनिश्चित करने, तटीय नौवहन और जलीय कृषि को बढ़ावा देने तथा संपूर्ण मत्स्य पारिस्थितिकी तंत्र से प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमारात और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है, जबकि ब्रिटेन और कनाडा के साथ बातचीत जारी है। पीयूष गोयल ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए इस महीने की 17 तारीख को ब्रसेल्स में बातचीत होगी। पीयूष गोयल ने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के मछुआरों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...