सैटेलाइट इमेज यह दर्शाता है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
देश की राजधानी दिल्ली में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखा गया।
राजस्थान, उदयपुर में आज हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखा गया।