अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में हल्‍की बूंदा-बादी होने की संभावना

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में हल्‍की बूंदा-बादी होने की संभावना

राजधानी में आज कई जगह हल्‍की से मध्‍यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 37 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं न्‍यूनतम तापमान 28 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे और कई जगह हल्‍की बूंदा-बादी होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

Related posts

Leave a Comment