परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग के मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि इस वर्ष अक्टूबर में दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्सपो में भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नये भारत को दुनिया को दर्शाने के लिए यह एक अनूठा अवसर होगा। कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और भारतीय वाणिज्य तथा उद्योग परिसंघ के सदस्यों ने आज डाक्टर जितेन्द्र सिंह को वर्ल्ड एक्सपो के बारे में जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और अंतरिक्ष विभाग की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए वर्ल्ड एक्सपो में एक विशेष स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है। डाक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमताओं का प्रगटीकरण कर इतिहास रचा है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...