श्रीलंका के बुद्ध शासन, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्य मंत्री विदुर विक्रमनायके ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव एक मार्च से कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। संचालन समिति की बैठक में मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य श्रीमद्भागवद गीता की कालजयी शिक्षाओं को लोकप्रिय बनाना है।
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हरियाणा के कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के वित्तीय सहयोग से नेलम पोकुना थिएटर परिसर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में दुनिया भर से हजारों प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें गीता यज्ञ, गीता जप, शोभा यात्रा, समसामयिक रुचि के कई विषयों पर सम्मेलन और कई प्रतियोगिताएं होंगी। 4 मार्च को श्रीलंका की संसद में श्रीमद्भागवद गीता की एक प्रति पेश की जाएगी।