विश्व व्यापार संगठन-डब्ल्यूटीओ ने वैश्विक व्यापार वृद्धि में अगले साल मंदी का अनुमान व्यक्त किया है। तेजी से बढती ऊर्जा और खाद्य कीमतों तथा बढ़ती ब्याज दरों के कारण आयात में कमी को इसका कारण बताया जा रहा है। संगठन ने यूक्रेन में युद्ध से बिगड़ते हालात की स्थिति में आयात मांग और कम होने की भी चेतावनी दी है। जिनेवा स्थित डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो-इवेला ने एक संवाददाता सम्मेलन में आज कहा कि 2023 के लिए परिदृश्य नकारात्मक नजर आता है। विश्व व्यापार संगठन प्रमुख ने कहा कि दुनिया को वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए विविधता को बढाते हुए केंद्रित आधार में कमी लाने की जरूरत है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...