स्वास्थ्य के बारे में वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाने के लिए आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष के लिए थीम रखा है – मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार। इसका उद्देश्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव झेल रहे विश्व के लगभग साढ़े चार अरब लोगों को समुचित स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना है। यह संख्या दुनिया की कुल आबादी के आधे से भी अधिक है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पहली बार 1950 में मनाया गया था और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति दुनिया का ध्यान आकृष्ट किया गया था।
