WHO ने कहा है कि वह विश्व में हैजे के बढते मामलों के कारण टीके की दो डोज की बजाय एक डोज देने की नीति अपनायेगा

WHO ने कहा है कि वह विश्व में हैजे के बढते मामलों के कारण टीके की दो डोज की बजाय एक डोज देने की नीति अपनायेगा

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने कहा है कि वह विश्व में हैजे के बढते मामलों और टीकों की कमी के कारण टीके की दो डोज की बजाय एक डोज देने की नीति अपनायेगा। नीति में यह बदलाव अस्थाई तौर पर किया गया है। संगठन के आपात निदेशक माइक रयान ने बताया कि स्वच्छता और टीकाकरण पर कम ध्यान देने के कारण हैजे के मामलों में वृद्धि हुई है। हैजा दूषित जल में पाये जाने वाले बैक्टीरिया के संक्रमण से होता है। दुनियाभर में हर वर्ष लाखों लोग इससे प्रभावित होते हैं।

Related posts

Leave a Comment