विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दक्षिण-पूर्व एशिया के सभी देशों से खसरे पर नियंत्रण पाने के लिए तत्काल और त्वरित उपाय करने को कहा है। पिछले दो वर्षों में 90 लाख बच्चों का टीकाकरण नहीं होने के कारण इस बीमारी का खतरा बढ़ गया है।
दक्षिण-पूर्व एशिया में डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा है कि खसरे के प्रभाव को तत्काल रोकने की आवश्यकता है और इससे बचाव के सभी उपाय तेज गति से होने चाहिए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि साल 2019 में खसरा टीकाकरण का कवरेज पहले टीके के लिए सर्वाधिक 94 प्रतिशत और दूसरी डोज़ के लिए 83 प्रतिशत था। हालांकि, 2021 में इसमें काफी कमी आई और 86 प्रतिशत बच्चों को पहला टीका लगाया गया तथा 76 प्रतिशत बच्चों को ही दूसरी डोज़ दी गई। करीब 90 लाख बच्चों को खसरे का टीका नहीं लगा है और 53 लाख बच्चों का आंशिक रूप से टीकाकरण हुआ है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment