Categories: News-Headlines

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादे को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दे दी। नई व्यवस्था के तहत उन सभी सरकारी कर्मचारियों को इस पेंशन योजना का लाभ मिलेगा, जो वर्तमान में परिभाषित अंशदायी पेंशन योजना के तहत आते हैं। राज्य में लगभग एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर हिमाचल प्रदेश के लोगों को कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया गया। कैबिनेट ने राज्य में एक लाख रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना की रूपरेखा तैयार करने के लिए मंत्रिमंडल की उप-समिति गठित करने का भी फैसला किया।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More

5 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, 90% से अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्‍त हो गया। निर्वाचन… Read More

5 hours ago

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्‍त ट्रांजिट की घोषणा का स्वागत किया

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More

7 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.