WHO प्रमुख बोले- कोविड की उत्पत्ति को खोजना नैतिक और वैज्ञानिक दृष्टि से जरूरी

WHO प्रमुख बोले- कोविड की उत्पत्ति को खोजना नैतिक और वैज्ञानिक दृष्टि से जरूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधनॉम घेब्रयेसस ने कहा है कि कोविड महामारी की उत्‍पत्ति का पता लगाना नैतिक और वैज्ञानिक दृष्टि से आवश्यक है। टेड्रोस अधनॉम घेब्रयेसस ने कल ट्वीट संदेश में यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि WHO ने 30 जनवरी 2020 को कोविड के संबंध में चेतावनी जारी की थी और मार्च 2020 में इसे महामारी घोषित किया था।

टेड्रोस अधनॉम घेब्रयेसस का बयान एक अमरीकी एजेंसी की उस रिपोर्ट के एक सप्ताह बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि कोविड महामारी की उत्पत्ति चीन की प्रयोगशाला से अनजाने में हुए रिसाव के कारण हुई थी। इसके बाद से विश्व स्वास्थ्य संगठन पर कोविड महामारी की उत्पत्ति को लेकर स्‍पष्‍टीकरण देने का दबाव बढ गया है।

Related posts

Leave a Comment