विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया के अमीर देशों में कोविड का बूस्टर डोज़ लगाये जाने की जल्दबाजी की आलोचना की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि ऐसे समय में जबकि दुनिया में लाखों लोगों को कोविड के टीके की एक भी डोज नहीं लगी है बूस्टर डोज़ लगाने की तैयारी उचित नहीं है।
इस बारे में अमरीका का हवाला देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि बूस्टर डोज़ की जरूरत का कोई वैज्ञानिकआधार नहीं है। इस महीने के शुरू में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बूस्टर डोज़ पर रोक लगाने की मांग की थी ताकि विकसित और विकासशील देशों के बीच टीकों की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की असमानता की स्थिति पैदा न हो।