WFI के खिलाफ अपनी शिकायतों को लेकर पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे है

WFI के खिलाफ अपनी शिकायतों को लेकर पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे है

नई दिल्ली: WFI के खिलाफ अपनी शिकायतों को लेकर पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने बताया, “अभी तक कुछ हुआ नहीं है, यही कारण है…कनॉट प्लेस थाने में शिकायत भी दी है। दिल्ली पुलिस उस पर अपनी कार्रवाई करेगी।”

पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, हमने 2 दिन पहले सीपी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई थी लेकिन अभी तक FIR नहीं की गई है। 7 लड़कियों ने शिकायत दी थी जिसमें से एक नाबालिग है। मामला यौन शोषण का था और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत थी।

पहलवान संगीता फोगाट ने कहा, हम सिर्फ इंसाफ के लिए दोबारा आए हैं और इंसाफ चाहते हैं। हमने FIR दर्ज़ कराई है मगर अभी तक FIR नहीं लिखी गई है। 7-8 लड़कियों ने शिकायत कराई है।

Related posts

Leave a Comment