News-Headlines

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ के लिए वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 294 मेंबर वाली असेंबली में से, आज बाकी 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में 3 करोड़ 20 लाख से अधिक मतदाता हैं। कुल 41 हज़ार एक मतदान केंद्र बनाये गए हैं। 1148 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज जिन हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें भवानीपुर भी है, जहां सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है। वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह भाजपा के मौजूदा MLA हैं।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाता पहचान पत्र के अलावा आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन कार्ड और बैंकों तथा डाकघरों की फोटो युक्त पासबुक के साथ भी मतदान किया जा सकता है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्‍होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुदृढ़ पहाड़ी सड़कों के लिए भूस्खलन शमन पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम… Read More

14 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नवाचार और समावेशिता पर 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री… Read More

14 hours ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत… Read More

16 hours ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दूसरे चरण को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित… Read More

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से दुष्‍कर्म पीड़ितों के 20 सप्ताह से अधिक के गर्भपात संबंधी कानून में संशोधन पर विचार करने को कहा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 15 वर्षीय बालिका को 30 सप्‍ताह का गर्भ चिकित्‍सकीय रूप से हटाने… Read More

16 hours ago

APEDA ने पीलीभीत में बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र के लिए 70 वर्ष के पट्टे समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत में बासमती चावल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.