News-Headlines

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाख पहुंचे

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाख पहुंच गए हैं, जहां अगले महीने की पहली तारीख से 15 तारीख तक इनका प्रदर्शन किया जाएगा। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा बलों के साथ वायुसेना हवाई अड्डे पर अवशेषों का स्वागत किया।

भगवान बुद्ध की पवित्र अवशेषों को आज कड़ी सुरक्षा के बीच वायु सेना के विशेष विमान के जरिए लाया गया। हवाई अड्डे से इन अवशेषों को एक विशेष फ्लैट बेड ट्रक के माध्यम से जीवात्शल तक ले जाया गया। पवित्र अवशेषों को प्राप्त करने के बाद मीडिया से बात करते हुए लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। खासकर बौद्ध धर्म के अनुयायियों और लद्दाख के लोगों के लिए। श्री सक्सेना ने कहा कि प्रदर्शनी को एक मई से बुद्ध पूर्णिमा के दिन आम जनता के लिए खोला जाएगा।

पहली मई जो बुद्ध पूर्णिमा का दिन है उस दिन उनको जो है पब्लिकली खोला जाएगा। ये दिन 20 पूर्णिमा का दिन हैउ से दिन देश में पहली दफा ऐसा हुआ है कि जब बुद्धा के होली रेलिक्‍स को देश में कहीं पर भी एक्सपोजिशन के लिए लाया गया है।

यह अवशेष भगवान बुद्ध की जीवंत उपस्थिति और उनके सार्वभौमिक उपदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनका प्रदर्शन केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं है, बल्कि भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत को बढ़ावा देने का एक प्रयास भी है। यह प्रदर्शनी 11 और 12 तारीख को ज़ांस्कर भी जाएगी। इसके बाद 14 तारीख को लेह में समापन समारोह होगा और 15 तारीख को अवशेष वापस लौट जाएंगे।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम में प्रस्‍तावित संशोधनों के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की

सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों की रूपरेखा प्रस्तुत करके हुए… Read More

2 hours ago

मिजोरम में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित; लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा

मिजोरम में लगातार हो रही तेज बारिश और हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकारियों… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

भारत और श्रीलंका ने कोलंबो में 21-28 अप्रैल 2026 तक आयोजित द्विपक्षीय गोताखोरी अभ्यास, आईएन–एसएलएन… Read More

2 hours ago

EAM डॉ. एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो से मुलाकात की

नई दिल्ली: EAM डॉ. एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो से… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.