News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

भारत और श्रीलंका ने कोलंबो में 21-28 अप्रैल 2026 तक आयोजित द्विपक्षीय गोताखोरी अभ्यास, आईएन–एसएलएन डाइवेक्स 2026 के चौथे संस्करण के माध्यम से अपनी बढ़ती समुद्री साझेदारी की पुष्टि की। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के गोताखोरी सहायता और पनडुब्बी बचाव पोत, आईएनएस निरीक्षण, के साथ-साथ दोनों नौसेनाओं की गोताखोरी टीमों ने भाग लिया, जो बेहतर परिचालन समन्वय और पेशेवर तालमेल को रेखांकित करता है।

जटिल जलमग्न अभियानों पर केंद्रित एक विशेष अभ्यास, आईएन–एसएलएन डाइवेक्स का उद्देश्य भारतीय नौसेना और श्रीलंकाई नौसेना के बीच अंतर-संचालन को मजबूत करना है। अभ्यास में मिश्रित गैस गोताखोरी अभ्यास सहित उन्नत गहरे समुद्र में गोताखोरी के अभ्यास शामिल थे। दोनों नौसेनाओं के गोताखोरों ने बंदरगाह और खुले समुद्र में व्यापक गोताखोरी की, जिससे उच्च स्तर की तकनीकी दक्षता और परिचालन विशेषज्ञता का प्रदर्शन हुआ। एक प्रमुख आकर्षण कोलंबो तट पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के जहाज़ों – एसएस वॉरसेस्टर और एसएस पर्सियस – के मलबे के ऊपर मिश्रित गैस गोताखोरी का संचालन था।

दोनों नौसेनाओं के गोताखोरों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, 55 मीटर से अधिक की गहराई में सफलतापूर्वक गोताखोरी की – जिससे जलमग्न खोज, बचाव और राहत कार्यों में संयुक्त क्षमताओं में वृद्धि हुई और हिंद महासागर क्षेत्र में समन्वय मजबूत हुआ।

अभ्यास के दौरान, पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, रियर एडमिरल एस.जे. कुमारा ने आईएनएस निरीक्षण का दौरा किया और श्रीलंकाई गोताखोरों के प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने में भारतीय नौसेना के निरंतर समर्थन की सराहना की। उन्होंने सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों और पेशेवर विशेषज्ञता के निरंतर आदान-प्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

परिचालन गतिविधियों के अलावा, अभ्यास से गैल फेस में समुद्र तट सफाई अभियान, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं और योग सत्रों सहित कई संयुक्त गतिविधियों के माध्यम से सौहार्द को बढ़ावा मिला – जिससे मित्रता और आपसी विश्वास के बंधन मजबूत हुए।

आईएनएस निरीक्षण के कमांडिंग ऑफिसर ने आईपीकेएफ स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के अभियानों के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की।

मानवीय सहयोग को और आगे बढ़ाते हुए, भारत की आरोग्य मैत्री पहल के अंतर्गत दो भीष्म (भारत स्वास्थ्य पहल – सहयोग, हित और मैत्री) क्यूब सौंपे गए, जिससे आपदा राहत और चिकित्सा तैयारियों को मजबूती मिली।

अभ्यास के समापन पर, आईएनएस निरीक्षण को औपचारिक विदाई दी गई – जो दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत सौहार्द और स्थायी समुद्री साझेदारी का प्रतीक है।

आईएन-एसएलएन डाइवेक्स 2026, महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) की परिकल्पना और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता के अनुरूप निरंतर द्विपक्षीय सहयोग का प्रमाण है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम में प्रस्‍तावित संशोधनों के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की

सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों की रूपरेखा प्रस्तुत करके हुए… Read More

2 hours ago

मिजोरम में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित; लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा

मिजोरम में लगातार हो रही तेज बारिश और हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकारियों… Read More

2 hours ago

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाख पहुंचे

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाख पहुंच गए हैं, जहां अगले महीने की पहली तारीख… Read More

2 hours ago

EAM डॉ. एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो से मुलाकात की

नई दिल्ली: EAM डॉ. एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो से… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.