उत्तराखंड: मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। पुष्कर सिंह धामी को कल उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया।
भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी आज शाम देहरादून के राजभवन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे।
दो बार के विधायक और युवा पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उनके पास समय कम है, लेकिन वे जनहित के कार्यों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने जनहित के कई अहम फैसले लिये हैं जिन्हें वे धरातल पर उतारने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। वे युवाओं की समस्याओं जैसे बेरोजगारी के समाधान पर फोकस करेंगे। उनका कहना है कि अगले वर्ष की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के निर्धारित लक्ष्य को सभी के सहयोग से प्राप्त किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment