Categories: News-Headlines

यूरो कप फुटबॉल के क्‍वार्टरफाइनल में इंग्‍लैंड ने यूक्रेन को हराया, सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड और डेनमार्क आमने सामने

यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच तय हो गए हैं। मंगलवार को लंदन के वेम्‍बले स्‍टेडियम में पहले सेमीफाइनल में स्‍पेन का मुकाबला इटली से होगा, बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड और डेनमार्क आमने-सामने होंगे। क्‍वार्टरफाइनल में कल रोम में इंग्‍लैंड ने यूक्रेन को 4-शून्‍य से हराया। इंग्‍लैंड के लिए हैरी केन ने दो गोल किए जबकि हैरी मैगुवेर और जॉर्डन हेन्‍डरसन ने एक-एक गोल दर्ज किया। बाकू में डेनमार्क ने चेक गणराज्‍य पर 2-1 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह बनाई।

अन्‍य क्‍वार्टरफाइनल मुकाबले में इटली ने म्‍यूनिख में बेल्जियम को 2-1 से हराया जबकि स्‍पेन ने सेंट पीटर्सबर्ग में स्‍विटजरलैंड पर पेनेल्‍टी के जरिए 3-1 से जीत दर्ज की।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

13 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.