निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की है। आयोग ने बताया कि 26 फरवरी को चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली के लागू होने के बाद से पश्चिम बंगाल में नकदी, शराब, मादक पदार्थों, कीमती धातुओं और मुफ्त उपहारों सहित 427 करोड़ रुपये और तमिलनाडु में इसी श्रेणी में 438 करोड़ रुपये की जब्ती हुई है।
आयोग ने बताया कि आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई और औचक निरीक्षण के लिए दोनों राज्यों में 5 हजार से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड टीमें और पांच हजार तीन सौ से अधिक स्थिर निगरानी टीमें तैनात की गई हैं।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के अंतर्गत 23 अप्रैल को 152 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment