Education

UPSC IES Exam 2020: यूपीएससी 11 अगस्त को जारी कर सकता IES परीक्षा की नोटिफिकेशन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस को लेकर बड़ी घोषणा की है. यूपीएससी की नई घोषणा के मुताबिक, भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा 2020 से संबंधित अपने पहले फैसले को रद्द करते हुए परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है.

पहले आर्थिक मामलों के विभाग के आग्रह पर यूपीएससी ने इस साल भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा 2020 को आयोजित नहीं करने का फैसला लिया था. लेकिन अब आर्थिक मामलों के विभाग के विशेष आग्रह पर अपने पहले फैसले को पलटते हुए परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है.

अब यह परीक्षा 16 से 20 अक्टूबर, 2020 तक होगी. परीक्षा का डीटेल में नोटिफिकेशन 11 अगस्त, 2020 को जारी किया जाएगा.

लाखों उम्मीदवार करते है आवेदन

सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी एग्जाम के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिमिनरी और मेन एग्जाम के आधार पर करता है. प्रीलिमिनरी एग्जाम में लिखित परीक्षा होती है, जबकि मेन एग्जाम में लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू राउंड भी होता है.

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.