Business

Gold Price 22 July: चांदी 60000 रुपये के रेकॉर्ड स्तर पर, सोना भी नई ऊंचाई पर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में आई जोरदार तेजी से संकेत पाकर भारतीय वायदा बाजार में बुधवार को दोनों महंगी धातुओं की कीमतें नई उंचाई पर चली गईं. चांदी का भाव 60,000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार गया, जबकि सोना भी 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को तोड़ने के करीब है.

भारतीय वायदा बाजार में चांदी का भाव 23 जनवरी 2013 में 59,974 रुपये प्रति किलो तक उछला था जो कि इससे पहले का रिकॉर्ड स्तर था. चांदी का अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर 23 डॉलर प्रति औंस के उपर चला गया है.

कॉमेक्स सोने का भाव भी 1866.75 डॉलर प्रति औंस तक उछला जो कि 9 सितंबर 2011 के बाद उंचा स्तर है जब सोने का भाव 1881 डॉलर प्रति औंस के करीब था, जबकि कॉमेक्स पर सोने का भाव छह सितंबर 2011 में 1911.60 डॉलर प्रति औंस तक उछला था जो कि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है.

बिजनेस वेबसाइट गुड रिटर्न्स. इन के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने के भाव

मुंबई में सोने का भाव लगभग 49,110 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
नई दिल्ली में करीब 49,110 रुपए प्रति दस ग्राम है.
कोलकाता में सोने की कीमतें करीब 49,890 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तरों पर हैं.
अहमदाबाद में सोने का भाव करीब 49,480 रुपए प्रति दस ग्राम है.
पटना में सोने का भाव करीब 49,110 रुपए प्रति दस ग्राम है.
नागपुर में सोने का भाव करीब 49,110 रुपए प्रति दस ग्राम है.

बिजनेस वेबसाइट गुड रिटर्न्स. इन के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने के भाव

मुंबई में सोने का भाव लगभग 48,110 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
नई दिल्ली में करीब 47,910 रुपए प्रति दस ग्राम है.
कोलकाता में सोने की कीमतें करीब 48,490 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तरों पर हैं.
अहमदाबाद में सोने का भाव करीब 47,910 रुपए प्रति दस ग्राम है.
पटना में सोने का भाव करीब 48,110 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
नागपुर में सोने का भाव करीब 48,110 रुपए प्रति दस ग्राम है.

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

18 hours ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

24 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

24 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

24 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

24 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

1 day ago

This website uses cookies.