Spiritual

Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन जानें तिलक का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 3 अगस्त को मनाया जाएगा. श्रावण मास की पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का समय बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं.

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत– 2 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 28 मिनट से पूर्णिमा तिथि लग जाएगी.
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 3 अगस्त की रात 9 बजकर 27 मिनट पर पूर्णिमा का समापन होगा.
रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय-सुबह 09:28 से 21:14 तक
दोपहर का मुहूर्त- 13:46 से 16:26 तक
प्रदोष काल मुहूर्त- 19:06 से 21:14 तक

राखी बांधने की विधि

रक्षाबंधन वाले दिन सबसे पहले राखी की थाली सजाएं. इस थाली में रोली, कुमकुम, अक्षत, पीली सरसों के बीज, दीपक और राखी रखें. भाई को तिलक लगाएं और उसके दाहिने हाथ में राखी बांधें. राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें. फिर भाई को मिठाई खिलाएं.

अगर बहन बड़ी है, तो भाई को उसके चरण स्‍पर्श करने चाहिए. राखी बांधने के बाद भाइयों को इच्‍छा और सामर्थ्‍य के अनुसार बहनों को भेंट देनी चाहिए. अगर भाई शादीशुदा है, तो कुछ जगह अपनी भाभी को भी राखी बांधने का रिवाज होता है. कई बहनें इस रक्षाबंधन वाले दिन भाई की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं.

Leave a Comment

Recent Posts

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More

13 minutes ago

INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More

22 minutes ago

शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी, Awami League नेताओं संग अदालत में करेंगी आत्मसमर्पण की तैयारी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More

39 minutes ago

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘हम उनके साथ सही नहीं कर रहे’

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More

48 minutes ago

आकाश चोपड़ा की वैकल्पिक भारत T20 XI: संजू सैमसन-यशस्वी ओपनिंग में, सूर्यकुमार यादव को सौंपी कप्तानी

आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की वैकल्पिक T20 Playing XI, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल… Read More

50 minutes ago

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.