Weather Forecast

UP Weather: यूपी के इन जिलों में बारिश का अनुमान, लखनऊ में बदला मौसम

यूपी के मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर देहात और शहर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, प्रयागराज और मिर्जापुर में मंगलवार को पौ फटने के साथ बारिश का अनुमान जताया है.

बता दें सावन के पहले सोमवार से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ था वह दूसरे सोमवार तक आते-आते बिल्कुल थम गया. या यूं कहें कि शुक्रवार से ही मौसम का मिजाज ऐसा पलटा कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की तंगी रही.

लखनऊ में हुई बारिश

गर्मी और उमस से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि कुछ जिलों में सोमवार 13 जुलाई की आधी रात मौसम में आए बदलाव से बहुत सुकून मिला. पिछले दो-तीन दिनों से भीषण उमस झेल रहे राजधानी वासियों के लिए आधी रात को मौसम बेहतरीन गिफ्ट लेकर आया.

सोमवार की आधी रात 2:00 बजे के लगभग तेज हवाओं के साथ हुई जमकर बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया. इस दौरान कुछ देर के लिए बिजली भी गुल रही लेकिन उसकी कमी ज्यादा नहीं खली क्योंकि भीषण उमस झेल रहे राजधानी वासियों को मौसम की ठंडक की सौगात मिल गई.

18 जुलाई से बारिश शुरू

सोमवार के दिन किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई. पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई. बारिश ना होने और धूप निकलने के कारण लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा.

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

13 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 days ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

3 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

3 days ago

This website uses cookies.