Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बस्ती में एफएसीटी द्वारा आपूर्ति किए गए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज वर्चुअल रूप में उत्तर प्रदेश के बस्ती स्थित ओपीईसी कैली अस्पताल में उर्वरक एवं रसायन त्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी) द्वारा स्थापित पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मनसुख मांडविया ने कहा कि कोविड महामारी के चुनौतीपूर्ण समय ने हमें अपने स्वास्थ्य और चिकित्सा बुनियादी ढांचे पर पुनर्विचार करने और उनका पुनर्विकास करने, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और स्थानीय आपूर्ति नेटवर्क विकसित करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने महामारी से लड़ने के लिए हर संभव कदम उठाए हैंऔर देश के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि 500 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता का प्रेशर स्विंग ऐडजार्ब्सन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट सार्वजनिक क्षेत्र की उवर्रक कंपनी एफएसीटी के कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) परियोजना के रूप में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह विभिन्न अस्पतालों के लिए एफएसीटी द्वारा चिकित्सा ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए आदेश दिए गए 5 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों में से एक है और अन्य चार संयंत्र केरल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे।

वर्चुअल कार्यक्रम में बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी; बस्ती सदर के विधायक दयाराम चौधरी;एफएसीटी के सीएमडी किशोर रूंगटा; बस्ती के जिलाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.