Categories: News-Headlines

डॉ. हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आभार सप्ताह के उद्घाटन के अवसर पर चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को संबोधित किया

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रख्यात डॉक्टरों, चिकित्सा विज्ञान के प्रोफेसरों और चिकित्सा जगत के दिग्गजों की एक बैठक को संबोधित किया। यह कार्यक्रम एकीकृत स्वास्थ्य और आरोग्य परिषद द्वारा आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के शुभ अवसर पर सभी को बधाई देते हुए, डॉ. हर्षवर्धन ने सबसे पहले कोविड योद्धाओं के बलिदान को याद किया और शोक व्यक्त किया। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “आम तौर पर बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दिन, इस पर मेरा ज़ोर नहीं है, लेकिन इस बारे में सोचकर निराश महसूस करता हूं। हमारे चिकित्सा जगत से कई महान हस्तियों का स्वर्गवास हो गया है, इनमें से अधिकांश अपने समय से बहुत पहले ही इस दुनिया से चले गए। उनका जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और फिर भी बड़े पैमाने पर चिकित्सा समुदाय के लिए बहुत गर्व और प्रेरणा का विषय है। इतिहास गवाह है कि जब समय आया और मानवता को बचाने की जरूरत हुई, तो डॉक्टर ही थे जिन्होंने अपने कर्तव्य को निभाने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए।”

उन्होंने कहा कि अगर यह चिकित्सा समुदाय का अपने साथी नागरिकों की दुर्दशा के प्रति अत्यधिक करुणा का भाव नहीं होता, तो इस महामारी का प्रभाव अंततः कैसा होता, इसकी कहानी बहुत अलग और निराशाजनक होती। उन्होंने कहा, “कई डॉक्टर अपने घरों में आराम से रहने और महामारी को देखने का विकल्प चुन सकते थे, लेकिन आप में से किसी ने भी ऐसा नहीं किया। इसके विपरीत, हमने देखा कि अनुभवी और सेवानिवृत्त डॉक्टरों ने जरूरत के इस समय में स्वेच्छा से मदद के लिए कदम बढ़ाया है। हमने उत्साही मेडिकल छात्रों को देखा, ऐसे युवा जिन्हें वयस्क हुए बमुश्किल कुछ ही वर्ष हुए होंगे, वे जोखिमों से अच्छी तरह वाकिफ हुए, राष्ट्र को एक सदी से भी अधिक समय में अपनी सबसे बड़ी चुनौती से उबरने में मदद करने के लिए तैयार हैं!”

उन्होंने कहा कि यद्यपि चिकित्सा पेशे को हमेशा एक महान पेशा माना गया है; और वास्तव में, कई मरीज़ डॉक्टरों को भगवान से कम नहीं मानते हैं, कोविड-19 ने इस अहसास को और अधिक मज़बूत बना दिया है। हिप्पोक्रेटिक शपथ का आह्वान करते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा, “हिप्पोक्रेट्स ने कहा है कि जहां भी चिकित्सा की कला को प्यार किया जाता है, वहां मानवता का प्यार भी होता है। यह आपकी सेवा की भावना है, आपकी बुद्धिमत्ता के साथ, जो आपको इस देश के लोगों को इस खतरे से बचाने के लिए इस अनूठी स्थिति में रखती है।”

डॉक्टरों को अपने जीवन के लिए जोखिम को कम करने की सलाह देते हुए, डॉ. हर्षवर्धन ने एक तीन-स्तरीय कार्य योजना के बारे में जानकारी दी जिसे उन्हें कोविड को हराने के लिए पालन करने का प्रयास करना चाहिए:
“पहला, अपना ख्याल रखें और मरीजों को संभालने में उचित प्रोटोकॉल का पालन करें। हम नहीं चाहते कि आप में से कोई भी संक्रमित हो। मैं व्यक्तिगत रूप से एक और कोरोना योद्धा का नुकसान नहीं सह सकता। खोया हुआ प्रत्येक जीवन मेरे लिए बड़े व्यक्तिगत दुख का विषय है।”

“दूसरा, हमें इस वायरस के साथ-साथ एक दुष्प्रचार के राक्षस से भी मिलकर लड़ना होगा। आपके क्लीनिक में बहुत से लोग आते हैं। वे आप पर भरोसा करते हैं और आपकी बातों का पालन करते हैं। आप इस समय न केवल एक संक्रमित रोगी के इलाज के लिए एक डॉक्टर हैं, बल्कि एक आदर्श और मार्गदर्शक हैं जो समुदायों को यह बताने के लिए कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या करें और क्या न करें।
“तीसरा, अपने साथियों और हम सभी के साथ जुड़े रहें। निदान और उपचार प्रोटोकॉल से अवगत रहें और अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर इसमें योगदान भी दें। आप जो कर रहे हैं वह सशक्त होने के साथ-साथ एक विशेषाधिकार भी है – लोग आप पर विश्वास करते हैं, अपने जीवन में आप पर भरोसा करते हैं और आपकी ओर देखते हैं।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर डॉक्टरों के सभी परिवारों को धन्यवाद देने के साथ-साथ अपने कर्तव्य के प्रत्येक दिन भर की उथल-पुथल और दुविधा को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “अपने परिवार और दोस्तों से दूर रहना और वो भी ऐसे समय में जब दुनिया एक अस्तित्व के खतरे का सामना करती है तो यह कोई आसान काम नहीं है। उनके लिए इस लड़ाई में किसी प्रियजन का सबसे आगे होना और भी कठिन रहा होगा।”

उन्होंने समाज के प्रति अनुकरणीय बहादुरी और निस्वार्थ सेवा के लिए संपूर्ण चिकित्सा जगत के लोगों और उनके परिवारों को धन्यवाद देते हुए अपने भाषण का समापन किया।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.