UNHCR ने इथियोपिया, केन्‍या और सोमालिया में सूखे से प्रभावित लाखों लोगों की मदद के लिए चार करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर की सहायता राशि देने की अपील की

UNHCR ने इथियोपिया, केन्‍या और सोमालिया में सूखे से प्रभावित लाखों लोगों की मदद के लिए चार करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर की सहायता राशि देने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त-(UNHCR) ने अफ्रीका के इथियोपिया, केन्‍या और सोमालिया में सूखे से प्रभावित लाखों लोगों की मदद के लिए चार करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर की सहायता राशि देने की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कल जारी एक वक्तव्य में कहा कि यह निधि इथियोपिया, केन्‍या और सोमालिया में सूखे से प्रभावित 15 लाख शरणार्थियों, आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों और स्थानीय समुदायों की जीवनरक्षक सहायता और संरक्षण देगी।

UNHCR ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण खाद्य और वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से स्थिति और गंभीर हो गई है।

UNHCR के आंकड़े बताते हैं कि सोमालिया में आठ लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं और लगभग 16 हजार लोग इथियोपिया की सीमा पार कर चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment