Categories: News-Headlines

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने आतंकवादियों, सशस्त्र समूहों और गैर सरकारी तत्‍वों की चुनौतियों से निपटने का काम करना जारी रखा: डॉ जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने आतंकवादियों, सशस्त्र समूहों और गैर सरकारी तत्‍वों की चुनौतियों से निपटने का काम करना जारी रखा है। उन्‍होंने कहा कि शांति अभियानों की प्रकृति और जटिल हो गई है इसलिए शांति अभियान की कार्यशैली को समय के अनुसार मजबूत करना होगा।

विदेश मंत्री ने कहा कि 21वीं शताब्‍दी में शांति स्‍थापना के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार को सशक्‍त तंत्र से जोडा जाना चाहिए। डॉ. जयशंकर न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में शांति स्‍थापना पर खुली बहस की अध्‍यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने शांति अभियानों के लिए प्रौद्योगिकी मंच-यूनाइट अवेयर को शुरू करने में संयुक्त राष्ट्र को भारत के समर्थन की घोषणा की।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति अभियानों में 174 वीर भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है जो शांति सेना में योगदान देने वाले देशों में सबसे बड़ी संख्या है। उन्होंने कहा कि आज नौ शांति अभियानों में 5 हजार से अधिक भारतीय जवान तैनात हैं।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

50 minutes ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

50 minutes ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.